गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ‘सेमिकॉन इंडिया 2023’ कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ‘सेमिकॉन इंडिया 2023’ कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन
Published : Jul 28, 2023, 11:32 am IST
Updated : Jul 28, 2023, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi
Prime Minister Modi

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।.

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेमीकंडक्टर उद्योग पर आधारित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का शुक्रवार को गांधीनगर में उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।.

मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने दौरे के पहले दिन राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। उन्होंने राजकोट में एक जनसभा को भी संबोधित किया था।.

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का उद्घाटन कार्यक्रम भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों को रेखांकित करेगा। इसमें एक सूचनात्मक प्रस्तुति दी जाएगी और पैनल चर्चा भी होगी।.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेटवर्किंग, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और आकर्षक व्यावसायिक संभावनाओं के माध्यम से सेमीकंडक्टर उद्योग को आगे बढ़ाना है।.

विज्ञप्ति के मुताबिक, तीन दिवसीय सम्मेलन 30 जुलाई को समाप्त होगा और इस दौरान दुनियाभर के सेमीकंडक्टर चिप, डिस्प्ले फैब, चिप डिजाइन और असेंबलिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ भारत में इस क्षेत्र में उभरते अवसरों पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।.

Location: India, Gujarat, Gandhinagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM