Prime Minister Modi's mother : प्रधानमंत्री मोदी की मां की हालत में आया सुधार
Prime Minister Modi's Mother : प्रधानमंत्री मोदी की मां की हालत में आया सुधार
Published : Dec 29, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi's mother: Improvement in the condition of Prime Minister Modi's mother
Prime Minister Modi's mother: Improvement in the condition of Prime Minister Modi's mother

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक...

अहमदाबाद :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सुबह उन्होंने तरल आहार भी ग्रहण किया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

सोमभाई मोदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अभी काफी बेहतर हैं। वे अपने हाथ और पैर भी हिला पा रही हैं। उन्होंने इशारों में हमें बताया कि हम उन्हें बिठा दें । साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओर से दिया गया तरल आहार भी ग्रहण किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाने के बाद चिकित्सक उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला करेंगे।’’

अस्पताल ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी।

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर आते हैं, तो नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते हैं।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM