गुजरात चुनाव के पहले चरण में 211 उम्मीदवार ‘करोड़पति’ : रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

गुजरात चुनाव के पहले चरण में 211 उम्मीदवार ‘करोड़पति’ : रिपोर्ट
Published : Nov 30, 2022, 1:41 pm IST
Updated : Nov 30, 2022, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
211 'crorepati' candidates in first phase of Gujarat polls: report
211 'crorepati' candidates in first phase of Gujarat polls: report

भाजपा ने सभी 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और उसके 79 प्रत्याशी या 89 प्रतिशत प्रत्याशी की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।

अहमदाबाद :  गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर उतरे 788 उम्मीदवारों में से 211 ‘करोड़पति’ हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे 79 उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार कुल उम्मीदवारों में से 27 प्रतिशत की संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

भाजपा ने इन सभी 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और उसके 79 प्रत्याशी या 89 प्रतिशत प्रत्याशी की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस के 65 और आम आदमी पार्टी (आप) के 33 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। आप ने 88 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राजकोट दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश तिलाला इन उम्मीदवारों में सबसे अधिक अमीर हैं और उन्होंने 175 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है।

राजकोट पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु के पास 162 करोड़ रुपये की संपत्ति है।रिपोर्ट के अनुसार राजकोट पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र पाटोलिया ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास शून्य संपत्ति है.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM