गुजरात ATS ने वड़ोदरा में फैक्टरी पर मारा छापा, 500 करोड़ रु. की प्रतिबंधित दवाएं जब्त

खबरे |

खबरे |

गुजरात ATS ने वड़ोदरा में फैक्टरी पर मारा छापा, 500 करोड़ रु. की प्रतिबंधित दवाएं जब्त
Published : Nov 30, 2022, 12:37 pm IST
Updated : Nov 30, 2022, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat ATS raids factory in Vadodara, Rs 500 crore. banned drugs seized
Gujarat ATS raids factory in Vadodara, Rs 500 crore. banned drugs seized

मंगलवार रात वडोदरा के पास एक छोटे कारखाने एवं गोदाम पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया।

अहमदाबाद :  गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित एमडी दवा जब्त की है। एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वडोदरा के पास एक छोटे कारखाने एवं गोदाम पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया। अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी वैध रसायनों के निर्माण की आड़ में एमडी दवा तैयार कर रहे थे, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में आती है।

अधिकारी ने बताया कि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए अभियान जारी है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा विवरण नहीं दिया। अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि एटीएस ने इस साल अगस्त में वडोदरा शहर के पास एक कारखाने से 200 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था, जिसकी कीमत लगभग एक हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान था।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM