गुजरात: मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के मामले में ‘आप’ के आठ कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुजरात: मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के मामले में ‘आप’ के आठ कार्यकर्ता गिरफ्तार
Published : Mar 31, 2023, 2:04 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 2:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Eight AAP workers arrested for putting up anti-Modi posters
Gujarat: Eight AAP workers arrested for putting up anti-Modi posters

विभिन्न पुलिस थानों में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार रात को इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ‘आप’ की गुजरात इकाई ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि इस कदम ने साबित कर दिया है कि ‘‘लोकतंत्र खतरे में है।’’

शहर की अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आठ लोगों को इनसपुर, मणिनगर, वटवा, नारोल और वडज जैसे इलाकों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाकर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें बताया गया है कि ये पोस्टर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लगाए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न पुलिस थानों में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद बृहस्पतिवार रात को इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इन ‘आप’ कार्यकर्ताओं की पहचान नटवर ठाकोर, जतिन पटेल, कुलदीप भट्ट, बिपिन शर्मा, अजय चौहान, अरविंद चौहान, जीवन माहेश्वरी और परेश तुलसियानी के रूप में की है। आप की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष सागर रबारी ने कहा कि पार्टी ने बृहस्पतिवार को कई अन्य राज्यों में इस तरह के पोस्टर लगाए थे, लेकिन केवल गुजरात पुलिस ने उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रबारी ने कहा, ‘‘अहमदाबाद एकमात्र ऐसा शहर है जहां लोग अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं क्योंकि पुलिस आपको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है और अपनी सनक एवं मर्जी के मुताबिक आपके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।’’

‘आप’ ने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनावों में पांच सीट जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 182 सीट वाले सदन में 156 सीट पर जीत हासिल की थी।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM