गुजरात: नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर, नौ लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

गुजरात: नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर, नौ लोगों की मौत
Published : Dec 31, 2022, 11:15 am IST
Updated : Dec 31, 2022, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Luxury bus and SUV collide in Navsari, nine people killed
Gujarat: Luxury bus and SUV collide in Navsari, nine people killed

यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे में बस चालक के साथ-साथ एसयूवी में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत...

नवसारी : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के एक लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस वलसाड जा रही थी, जबकि एसयूवी सामने से आ रही थी।

उपाध्याय के मुताबिक, हादसे में बस चालक के साथ-साथ एसयूवी में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी में यात्रा कर रहे लोग गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले थे और वलसाड से अपने गृहनगर लौट रहे थे।

Location: India, Gujarat, Navsari

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM