पुलिस लाइन में परेड के दौरान अचानक बेहोश हुआ ASI, मौत

खबरे |

खबरे |

पुलिस लाइन में परेड के दौरान अचानक बेहोश हुआ ASI, मौत
Published : May 1, 2023, 5:18 pm IST
Updated : May 1, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वह दरियापुर चौकी पर तैनात थे।

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस लाइन में परेड के दौरान एक ASI बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी आस्था मोदी समेत तमाम पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल ASI की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में सोमवार सुबह रोज की तरह परेड हुई। ADGP श्रीकांत जाधव भी परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी को चक्कर आ गयान और वह गिर पड़ा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही  ADGP श्रीकांत जाधव और SP आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस लाइन में मातम का माहौल है। पुलिसकर्मी की पहचान गांव साहूवाला-2 सिरसा निवासी रोहताश कुमार के रूप में हुई है. वह दरियापुर चौकी पर तैनात थे।

Location: India, Chandigarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM