Haryana Nuh Murder: चाचा ने की 7 साल की भतीजी की हत्या, खेत में दफनाया शव, पुलिस कर रही जांच

खबरे |

खबरे |

Haryana Nuh Murder: चाचा ने की 7 साल की भतीजी की हत्या, खेत में दफनाया शव, पुलिस कर रही जांच
Published : Mar 2, 2024, 3:28 pm IST
Updated : Mar 2, 2024, 3:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Uncle murdered 7 year old niece, buried the body in the field, police investigating
Uncle murdered 7 year old niece, buried the body in the field, police investigating

पुलिस के मुताबिक अब्बास ने हत्या कर शव को गांव से तीन किलोमीटर दूर खेतों में दफना दिया था।

Haryana Nuh Murder Case News In Hindi: हरियाणा के नूंह जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां चाचा ने 7 वर्षीय भतीजी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को खेत में दफना दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर लड़की की तलाश की लेकिन जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने सच उगल दिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बच्ची का शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जताई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के माता-पिता तीन दिन पहले खेत में काम करने गए थे। शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो बच्ची गायब मिली। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

उसके 27 वर्षीय चाचा अब्बास भी बच्ची की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को आखिरी बार उसके चाचा के साथ देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने अब्बास से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अब्बास ने हत्या कर शव को गांव से तीन किलोमीटर दूर खेतों में दफना दिया था। ताकि किसी को शव न मिले। आरोपी की निशानदेही पर खेत में दबे बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

(For more news apart Uncle murdered 7 year old niece, buried the body in the field, police investigating News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM