Amit Shah visits Haryana: अमित शाह का हरियाणा दौरा, हरियाणा को दी ₹825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
Amit Shah visits Haryana: अमित शाह का हरियाणा दौरा, हरियाणा को दी ₹825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
Published : Oct 3, 2025, 6:28 pm IST
Updated : Oct 3, 2025, 6:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah visits Haryana, gifts projects worth ₹825 crore to Haryana news in hindi
Amit Shah visits Haryana, gifts projects worth ₹825 crore to Haryana news in hindi

रोहतक में देश के सबसे बड़े डेयरी प्लांट का उद्घाटन

Amit Shah visits Haryana News In Hindi: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार, 3 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा में रहे। उन्होंने रोहतक और कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया, जहाँ उन्होंने राज्य को 825 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और 'पर्ची-खर्ची' मुक्त शासन का दावा किया।

रोहतक में देश के सबसे बड़े डेयरी प्लांट का उद्घाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  ने अपने दौरे की शुरुआत में रोहतक पहुंचे। उन्होंने यहाँ इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में नवनिर्मित साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग ₹325 करोड़ की लागत से निर्मित यह प्लांट दही, छाछ और योगर्ट (दही) के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी यूनिट है।

वहीं गृह मंत्री ने कहा कि यह प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की समृद्धि बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। रोहतक में उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में 'खादी कारीगर महोत्सव' में भी भाग लिया। यहाँ उन्होंने 2,200 कारीगरों को टूल किट वितरित किए और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत ₹301 करोड़ की मार्जिन मनी प्रदान की।

कुरुक्षेत्र से 825 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

रोहतक के बाद, अमित शाह ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र से प्रदेश के 12 जिलों के लिए ₹825 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यहाँ तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पर आधारित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से न्याय प्रणाली सशक्त होगी और दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।

'पर्ची और खर्ची' मुक्त हरियाणा का दावा

कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा सरकार के विकास मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "पहले प्रदेश में यह होता था कि एक सरकार आती थी तो एक जिले का विकास होता था, और दूसरी सरकार आती थी तो दूसरे जिले का विकास होता था। भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास किया है।" भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का ज़िक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, "हरियाणा में नौकरियों की व्यवस्था को बर्बाद और बदनाम कर दिया था, लेकिन भाजपा ने यहां 'पर्ची' और 'खर्ची' दोनों सिस्टम को खत्म कर दिया।"

इस दौरे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेता भी गृह मंत्री के साथ उपस्थित रहे। अमित शाह ने हरियाणा की मातृशक्ति और देश की सुरक्षा में यहाँ के योगदान की सराहना भी की। यह दौरा हरियाणा के सहकारिता, विकास और कानून व्यवस्था में सुधारों पर केंद्रित रहा।

(For more news apart from Amit Shah visits Haryana, gifts projects worth ₹825 crore to Haryana news  in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM