Haryana News: हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने टिकट न मिलने पर मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

खबरे |

खबरे |

Haryana News: हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने टिकट न मिलने पर मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा
Published : Sep 5, 2024, 10:51 pm IST
Updated : Sep 5, 2024, 10:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana minister Ranjit Singh Chautala resigns from cabinet after not getting ticket news in hindi
Haryana minister Ranjit Singh Chautala resigns from cabinet after not getting ticket news in hindi

चौटाला ने एक बयान में कहा, "मैं किसी भी कीमत पर रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा।

Haryana News In Hindi:  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रणजीत सिंह चौटाला रानिया विधानसभा से टिकट न दिए जाने से भाजपा से नाराज थे। भाजपा आलाकमान ने आगामी हरियाणा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची से नौ मौजूदा विधायकों को बाहर कर दिया है। 

'मैं किसी भी कीमत पर रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा'

चौटाला ने एक बयान में कहा, "मैं किसी भी कीमत पर रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा। भाजपा ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैं रोड शो कर अपनी ताकत दिखाऊंगा। मैं किसी अन्य पार्टी से या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकता हूं, लेकिन मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा।"

खैर अब देखना होगा की आने वाले दिनों में इसका असर प्रदेश में कैसा देखने को मिलेगा। वहीं अब देखने होगा की क्या भाजपा को इसका फायदा होगा या नुकसान, ये चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगा।

(For more news apart from Major accident in Malad, Mumbai, 2 laborers died News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM