Haryana Floods News: हरियाणा में बाढ़ ने मचाई तबाही, 20,000 से ज़्यादा लोग बेघर

खबरे |

खबरे |

Haryana Floods News: हरियाणा में बाढ़ ने मचाई तबाही, 20,000 से ज़्यादा लोग बेघर
Published : Sep 5, 2025, 11:29 am IST
Updated : Sep 5, 2025, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
Flood wreaks havoc in Haryana, more than 20,000 people left homeless news in hindi
Flood wreaks havoc in Haryana, more than 20,000 people left homeless news in hindi

फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

Haryana Floods News: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में जान-माल का नुकसान हो रहा है, जबकि हरियाणा के कई जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं। फरीदाबाद में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है, जहां यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई कॉलोनियां और गांव जलमग्न हो गए हैं। शहर के निचले इलाकों में घरों की एक मंज़िल पानी में डूब गई है। लोग ज़रूरी सामान लेकर अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे हैं। अब तक 20,000 से ज़्यादा लोग बेघर होकर सड़कों पर रहने को मजबूर हो गए हैं।

बसंतपुर सबसे ज़्यादा प्रभावित: बसंतपुर और उसके आसपास के इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। बसंतपुर-99, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, गड्डा कॉलोनी, अजय नगर-9, 99, 999, शिव एन्क्लेव-99, 999, विष्णु कॉलोनी, अटल चौक और बजरंग चौक जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर है।

हालांकि प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोग वहाँ जाने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि राहत शिविरों में सुविधाएँ बेहद खराब हैं - न तो खाने-पीने की उचित व्यवस्था है और न ही साफ़-सफ़ाई की। इसलिए कई लोग सड़कों पर रहना पसंद कर रहे हैं।

ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बैराज का बाढ़ बिंदु 193.70 मीटर है, लेकिन वर्तमान में जलस्तर 200 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे 1,92,612 क्यूसेक और शाम 5 बजे 2,13,718 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

चंडीगढ़ से राज कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट

(For more news apart from Flood wreaks havoc in Haryana, more than 20,000 people left homeless news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM