हरियाणा : 'आप' ने सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की

खबरे |

खबरे |

हरियाणा : 'आप' ने सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा की
Published : Oct 6, 2023, 3:32 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: AAP announces in-charges for all 10 Lok Sabha seats
Haryana: AAP announces in-charges for all 10 Lok Sabha seats

लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नाम की घोषणा की। ये सभी प्रभारी पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार में मंत्री हैं।

'आप' ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) शासित राज्य में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारियों के नाम की घोषणा की। लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं।

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सोनीपत, बलजिंदर कौर को हिसार, चेतन सिंह जोरमाजरा को कुरुक्षेत्र, हरभजन सिंह को करनाल, कुलदीप सिंह धालीवाल को रोहतक, अनमोल गगन मान को अंबाला, ब्राम शंकर जिम्पा को फरीदाबाद, लालजीत सिंह भुल्लर को भिवानी-महेंद्रगढ़, लाल चंद कटारूचक को गुरुग्राम और बलकार सिंह को सिरसा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

'आप' की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हरियाणा में नियुक्त सभी लोकसभा प्रभारियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपके समर्थन के साथ हम हरियाणा में बदलाव के अभियान को और तेजी से चलाएंगे।''

'आप' ने हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों के नाम की भी घोषणा की, जिसमें पंजाब के कई नेता शामिल हैं। ढांडा ने पूर्व में कहा था कि आम आदमी पार्टी 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM