Haryana Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Haryana Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Published : Dec 6, 2024, 12:47 pm IST
Updated : Dec 6, 2024, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Latest Weather update News in hindi
Haryana Latest Weather update News in hindi

मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे के कारण 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Haryana Weather Update News In Hindi: हरियाणा में ठंड बढ़ने वाली है। अब लोगों को दिन में भी ठंड का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे के कारण 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को हिसार में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अगले दो दिनों में रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिन के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल नवंबर के अंत तक हल्की बारिश हुई थी। दिसंबर का पहला सप्ताह कोहरा और बारिश के कारण ठंडा था, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं है। हरियाणा में अगले सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

हरियाणा के AQI में काफी सुधार हुआ है। हर जिले का AQI 200 से कम दर्ज किया गया। इस बीच शुक्रवार सुबह की बात करें तो अंबाला में AQI 158,भिवानी में AQI 113,चरखी दादरी में AQI 101,फरीदाबाद में AQI 111,गुरुग्राम में AQI 149,हिसार में AQI 128,जींद में AQI 127,कुरुक्षेत्र में AQI 101,पलवल में AQI 60,रोहतक में AQI 118 रहा। दर्ज किया गया है।

(For more news apart from Haryana Latest Weather forecast News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM