Panchkula News: पंचकूला ट्रिपल मर्डर मामले पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार
Panchkula News: पंचकूला ट्रिपल मर्डर मामले पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार
Published : Jan 7, 2025, 1:00 pm IST
Updated : Jan 7, 2025, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Panchkula triple murder case 2 accused arrested News In Hindi
Panchkula triple murder case 2 accused arrested News In Hindi

मामले में आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस कमिश्रर ने अलग अलग टीमों का गठन किया था।

Panchkula Triple Murder Case 2 Accused Arrested News In Hindi: 23 दिसंबर की रात को पंचकूला में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलसि ने 2 आरोपी गिरफ्तार किया है. बता दे कि  23 दिसंबर की रात को पंचकूला के मोरनी इलाके में बुर्जकोटिया स्थित होटल के बाहर पार्किंग में विनित उर्फ विक्की, तीर्थ पुत्र प्रमोद तथा वंदना उर्फ निया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है.

पंचकूला पुलिस एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 और उसकी टीम ने ट्रीपल मर्डर मामले में सफलता हासिल करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान सुरेन्द्र कुमार उर्फ सिंदी पुत्र रमेश कुमार वासी गांव सेगा, जिला कैथल हाल किरायेदार आर्दश नगर रोहतक उम्र 34 साल तथा मनोज उर्फ झब्बल पुत्र रमेश कुमार वासी गांव कालवन जिला जींद उम्र 34 साल के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि  ट्रिपल मर्डर हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को सूचना देने वाले यही दोनों लोग थे. इनके द्वारा सूचना दी गई थी कि जिसके बाद दो शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया था. 

बता दे कि मामले में आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस कमिश्रर ने अलग अलग टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने उतर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में छापामारी की। 

जिस मामले में क्राइम ब्राचं सेक्टर 19 पंचकूला निर्मल सिंह की टीम ने 2 आरोपियों को मोबाइल नबंरो के आधार पर गिरफ्तार किया।  जिन आरोपियों ने उपरोक्त मर्डर मामले पीडितों की पहले बेला विस्टा फिर सलतनत होटल की रैकी करके हत्या की घटना को अन्जाम देने में मदद की।  इन आरोपियों को ढकौली से गिरफ्तार किया गया हैं। जिनको अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ की जायेगी।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM