Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूची, सिर्फ 3 नए चेहरे
Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 32 उम्मीदवारों की सूची, सिर्फ 3 नए चेहरे
Published : Sep 7, 2024, 1:04 pm IST
Updated : Sep 7, 2024, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Elections 2024: Congress released list of 32 candidates, only 3 new faces
Haryana Elections 2024: Congress released list of 32 candidates, only 3 new faces

पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है.

Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने शुक्रवार रात हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की मौजूदगी में 71 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी, जिनमें से 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रात में की गई 

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है.

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 8 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. सूत्रों के मुताबिक, फोगाट के साथ पार्टी में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया बादली सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन कुलदीप वत्स पीछे हटने को तैयार नहीं थे. ऐसे में पुनिया को मैदान में न उतारकर उन्हें किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया.

कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरों को ही मैदान में उतारा है. सिर्फ तीन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. 32 उम्मीदवारों की सूची में 9 जाट, 9 एससी, 7 ओबीसी, 3 मुस्लिम, 2 ब्राह्मण, 1 सिख और 1 पंजाबी उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने नीलोखेड़ी से मौजूदा निर्दलीय विधायक धर्मपाल गौंडर को उम्मीदवार बनाया है. शाहाबाद से जेजेपी छोड़कर आए निवर्तमान विधायक रामकरण काला को टिकट दिया गया है। इसके अलावा जुलाना से विनेश फोगाट को टिकट दिया गया है.

 (For more news apart from Haryana Elections 2024: Congress released list of 32 candidates, only 3 new faces, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM