Haryana Govt Job News:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, हरियाणा में जल्द होंगी 50 हजार नई भर्तियां

खबरे |

खबरे |

Haryana Govt Job News:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, हरियाणा में जल्द होंगी 50 हजार नई भर्तियां
Published : Jun 9, 2024, 5:50 pm IST
Updated : Jun 9, 2024, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
50 thousand new recruitments in Haryana news in hindi
50 thousand new recruitments in Haryana news in hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही राज्य में 50 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Haryana Govt Job News In Hindi:  हरियाणा में आचार संहिता हटने के बाद प्रदेश सरकार का पूरा जोर अब सरकारी भर्तियों पर है। बता दें कि इस दिशा में काम करने को लेकर प्रदेश की सैनी सरकार ने शनिवार को हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन की शपथ दिलाई गई।

ताकि प्रदेश में रुकी भर्तियों का काम जल्द शुरू किया जा सके। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही राज्य में 50 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। युवाओं को ग्रुप डी की भी नौकरियां दी जाएंगी। वहीं, उन्होंने फिर दोहराया कि ग्रुप सी व डी में सामाजिक-आर्थिक के आधार पर दिए गए अतिरिक्त अंकों को रद्द करने के मामले में सरकार जल्द ही सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की प्रणाली को जारी रखा जाएगा। जिस तरह राज्य के युवाओं को बिना किसी खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं, उससे हर गरीब को उनका हक मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं। ग्रुप सी व डी के अभ्यार्थियों को दिए अतिरिक्त। अंकों को हाईकोर्ट की ओर से रद्द किए जाने के मामले में उन्होंने कहा कि न्यायालय की पहली पीठ ने गरीब परिवारों के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस मापदंड को सही ठहराया था।

हालांकि, अगली पीठ का दृष्टिकोण अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम जल्द ही इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में पेश करेंगे।

(For More News Apart from 50 thousand new recruitments in Haryana news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM