Haryana News: बाइक सवार शूटरों ने ब्यूटीशियन को मारी गोली, वकील प्रेमी ने दी थी सुपारी
Haryana News: बाइक सवार शूटरों ने ब्यूटीशियन को मारी गोली, वकील प्रेमी ने दी थी सुपारी
Published : Jun 9, 2024, 4:59 pm IST
Updated : Jun 9, 2024, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Bike riding shooters shot beautician Haryana News in hindi
Bike riding shooters shot beautician Haryana News in hindi

पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

Haryana News In Hindi: हरियाणा के गुरुग्राम में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटर से जा रही ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी। घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक कैब ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हम उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।

ब्यूटी पार्लर संचालिका की पहचान पल्लवी शर्मा के रूप में हुई है। उसकी शादी चंडीगढ़ में हुई थी लेकिन वह अपने बच्चों के साथ 13 साल से सेक्टर-99 स्थित रिद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट में रह रही थी। पल्लवी यहां ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस ने वकील प्रेमी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

कल रात (7 जून) करीब 9.15 बजे पल्लवी अपनी स्कूटर से द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए किसी काम से जा रही थी। जब वह सेक्टर-102 के पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी। दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। गोली महिला को पीछे से लगी, कूल्हे में लगी और पेट से बाहर निकल गई।

पल्लवी के पिता राज कुमार शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पुलिस से सूचना मिली तो वह तुरंत गुरुग्राम के लिए रवाना हुए और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 1 वकील समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वकील नितीश भारद्वाज निवासी विष्णु गार्डन (गुरुग्राम), गुलशन ठाकुर निवासी बिहार, ज्योति पार्क हाल निवासी (गुरुग्राम), राजा हाल निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप के मुताबिक, वकील नितीश भारद्वाज अपने पति से झगड़े के मामले में पल्लवी शर्मा के संपर्क में आए थे। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। नीतीश पल्लवी शर्मा को कुछ खर्चा भी देते थे। अब पल्लवी शर्मा नीतीश भारद्वाज को और परेशान करने लगी हैं। जिसके चलते नीतीश ने पल्लवी शर्मा से छुटकारा पाने के लिए उसे मारने की योजना बनाई।

(For More News Apart from Bike riding shooters shot beautician Haryana news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM