हरियाणा: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पुलिस इंस्पेक्टर और बिचौलिया, एसीबी ने बिछाया था जाल

खबरे |

खबरे |

हरियाणा: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पुलिस इंस्पेक्टर और बिचौलिया, एसीबी ने बिछाया था जाल
Published : Apr 11, 2023, 5:35 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Police Inspector and middleman arrested for taking bribe
Police Inspector and middleman arrested for taking bribe

उन्होंने कहा, ‘‘ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’

चंडीगढ़ : हरियाणा के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) ने हिसार में एक पुलिस निरीक्षक और ताप बिजली संयंत्र के एक कर्मचारी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस निरीक्षक की पहचान उमेद सिंह के तौर पर हुई है, जो जिला पुलिस हांसी में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रभारी के रूप में पदस्थ था। सह-आरोपी की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि कुमार के शिकायकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता हिसार जिले के धरमखेड़ी गांव का निवासी है। उन्होंने कहा, ‘‘ निरीक्षक उमेद सिंह और शिव कुमार को सुनील कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार शिव कुमार के जरिए आरोपी पुलिस अधिकारी हांसी थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता को बरी करने की एवज में सात लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सह-आरोपी शिव कुमार पिछले महीने साढ़े पांच लाख रुपये ले चुका था। इसके बाद शिकायकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। तथ्यों की पड़ताल करने के बाद एक दल ने जाल बिछाया गया और निरीक्षक की ओर से शिव कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया।’’ प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य गवाह की मौजूदगी में शिव कुमार के पास से रिश्वत के तौर पर ली गई राशि बरामद की गई।. उन्होंने कहा, ‘‘ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM