Maman Khan News: मशहूर सारंगी वादक मामन खां का निधन

खबरे |

खबरे |

Maman Khan News: मशहूर सारंगी वादक मामन खां का निधन
Published : Apr 11, 2024, 10:44 am IST
Updated : Apr 11, 2024, 10:44 am IST
SHARE ARTICLE
Famous Sarangi Player Maman Khan Passes Away
Famous Sarangi Player Maman Khan Passes Away

उन्होंने फिल्म ट्रेन टू पाकिस्तान में सारंगी की धुन दी थी.

Maman Khan News:  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मशहूर सारंगी वादक 85 वर्षीय मामन खां का बुधवार को निधन हो गया. उन्होंने हिसार के बरवाला उपमंडल में अपने पैतृक गांव खरक पुनिया में अंतिम सांस ली। मामन खान ने 9 साल की उम्र से ही सारंगी को अपना  साथी बना लिया था. वह अपने दादाजी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सारंगी बजाने जाते थे। उन्होंने फिल्म ट्रेन टू पाकिस्तान में सारंगी की धुन दी थी.

सारंगी एक बहुत ही कठिन वाद्ययंत्र है, फिर भी उन्होंने इस कला में महारत हासिल की और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए। प्रख्यात सारंगी वादक को हरियाणा सरकार द्वारा सरस्वती सम्मान और ऑल इंडिया रेडियो द्वारा कला रत्न से सम्मानित किया गया था। मामन खान लोक संपर्क विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

मामन खां  ने लीबिया, सीरिया, कुवैत, घाना, बुर्किना फासो, मोरक्को, ट्यूनीशिया, दुबई, नेपाल में सारंगी बजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया था। करीब दो साल पहले जब वह गंभीर रूप से बीमार पड़े तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर डीसी उत्तम सिंह उनसे मिलने पहुंचे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद डीसी ने इलाज के लिए आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया था.

(For more news apart from Famous Sarangi Player Maman Khan Passes Away, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM