CM Saini News: सीएम सैनी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से की मुलाकात, खिलाड़ी को मेडल देकर किया सम्मानित
CM Saini News: सीएम सैनी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से की मुलाकात, खिलाड़ी को मेडल देकर किया सम्मानित
Published : Jul 11, 2024, 4:21 pm IST
Updated : Jul 11, 2024, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Saini met cricketer Yuzvendra Chahal news in hindi
CM Saini met cricketer Yuzvendra Chahal news in hindi

मुख्यमंत्री ने चहल से स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की.

CM Saini met cricketer Yuzvendra Chahal  News In Hindi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम और दिल्ली के दौरे पर हैं. इसी बीच उनकी मुलाकात गुरुग्राम में टी20 विश्व विजेता टीम इंडिया के सदस्य युजवेंद्र चहल से हुई. सीएम सैनी ने चहल को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने चहल से स्थानीय युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के संबंध में चर्चा की.

टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हरियाणा के रहने वाले युजवेंद्र चहल 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसके चलते उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया. इस दौरान चहल का परिवार भी वहां मौजूद था.

सीएम नायब सिंह सैनी ने ट्विटर पर लिखा, ''T-20 वर्ल्ड कप की विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे और हरियाणा की मिट्टी के लाल युजवेंद्र चहल से मिलना हुआ।  युजवेंद्र चहल ने पूरे देश सहित हरियाणा के असंख्य युवाओं को क्रिकेट के प्रति और खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है। इस शानदार विजय के लिए उनको और समस्त भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस मैच में भारत ने 7 रनों से जीत हासिल की थी. भारत ने प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा और 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित समेत टीम के सभी खिलाड़ी काफी भावुक नजर आए.

रोहित और विराट कोहली की आंखों में आंसू थे. घर पहुंचने पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ. टीम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फिर टीम ने मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड में हिस्सा लिया, जहां टीम को बीसीसीआई ने सम्मानित किया.

(For More News Apart from CM Saini met cricketer Yuzvendra Chahal news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM