Anil Vij News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जवाब सौंपा

खबरे |

खबरे |

Anil Vij News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भाजपा के कारण बताओ नोटिस का जवाब सौंपा
Published : Feb 12, 2025, 6:39 pm IST
Updated : Feb 12, 2025, 6:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Minister Anil Vij submitted reply to BJP show cause notice news in hindi
Haryana Minister Anil Vij submitted reply to BJP show cause notice news in hindi

ऊर्जा और परिवहन विभाग का कार्यभार संभाल रहे विज ने मंगलवार रात को अपना आठ पृष्ठ का जवाब प्रस्तुत किया।

Anil Vij News In Hindi: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य भाजपा प्रमुख मोहन लाल बडोली पर निशाना साधकर की गई टिप्पणी के जरिए कथित तौर पर पार्टी अनुशासन भंग करने के लिए भाजपा द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। 

ऊर्जा और परिवहन विभाग का कार्यभार संभाल रहे विज ने मंगलवार रात को अपना आठ पृष्ठ का जवाब प्रस्तुत किया।

'मैंने अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया है'

विज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह तीन दिन से बेंगलुरु में थे और मंगलवार शाम को वापस लौटे। उन्होंने कहा, "समयसीमा से पहले मैंने अपना जवाब दे दिया है। अपने जवाब में मैंने कहा कि अगर उन्हें (पार्टी को) किसी और बात का जवाब चाहिए तो मैं वह भी दे दूंगा।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने जवाब का ब्यौरा मीडिया के साथ साझा कर सकते हैं, तो विज ने चुटकी लेते हुए कहा, "यह (जवाब) सीलबंद लिफाफे में भेजा गया है और इसे सार्वजनिक रूप से नहीं बताया जा सकता।"

एक अन्य सवाल के जवाब में विज ने पार्टी द्वारा उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जिक्र करते हुए कहा, "यह मीडिया में कैसे आया, इसकी जांच होनी चाहिए। एक गुप्त संदेश मीडिया के सामने कैसे लीक हो गया, अगर पार्टी चाहे तो इसकी जांच करवा ले।" विज ने कहा कि नोटिस की प्रति मिलने से पहले ही उन्हें मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिल गई थी।

 

(For more news apart from Haryana Minister Anil Vij submitted reply to BJP show cause notice News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM