Haryana Political News: हरियाणा में आज ही नए CM और नए कैबिनेट मंत्रियों की शपथ संभव, मनोहर ही रहेंगे CM?

खबरे |

खबरे |

Haryana Political News: हरियाणा में आज ही नए CM और नए कैबिनेट मंत्रियों की शपथ संभव, मनोहर ही रहेंगे CM?
Published : Mar 12, 2024, 12:28 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Oath Of New CM, Cabinet Ministers In Haryana Today, Will Manohar Remain The CM? news
Oath Of New CM, Cabinet Ministers In Haryana Today, Will Manohar Remain The CM? news

कंवर पाल गुर्जर ने कैबिनेट पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश में जो CM है वहीं रहेंगे.

Haryana New Cm News In Hindi : हरियाणा में गठबंधन सरकार के टूटने के बाद अब जल्द ही प्रदेश में नए मंत्रियों के साथ नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। इस दौरान प्रदेश में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर भी असमंजस जारी है। इसी बीच विधायक और शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कैबिनेट पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश में जो मुख्यमंत्री है वहीं रहेंगे...

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 तक होंगे। ऐसे में प्रदेश में भाजपा अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश सरकार ने अपने गठबंधन को तोड़ने के साथ ही लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया।

यह भी पढ़ें:- Haryana Political Crisis: मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा, राज्य के नए सीएम की दौड़ में सामने आए ये नाम

वहीं आज ही नया मुख्यमंत्री तय हो जाएगा और कई नए चेहरे जो पार्टी में आएंगे उन्हें भी नए पद मिल सकते है। वहीं मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है।

गौर हो की फिलहाल प्रदेश में 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें बीजेपी के पास 41, कांग्रेस के पास 30, जेजेपी के पास 10, इनेलो का 1, एचएलपी का 1 और 7 निर्दलीय शामिल हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। वहीं वर्तमान में, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में 41 बीजेपी सदस्य थे जिसमें 10 जेजेपी सदस्य और एक स्वतंत्र रणजीत चौटाला शामिल थे।

ऐसे में अब प्रदेश के नए गठजोड़ में कौन बीजेपी के साथ होगा। ये आने वाला वक्त बताएगा।

(For more news apart from Oath Of New CM, Cabinet Ministers In Haryana Today, Will Manohar Remain The CM? News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Karnal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM