कुरुक्षेत्र में किसानों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम, यहां जानें किसानों की मांगे
कुरुक्षेत्र में किसानों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम, यहां जानें किसानों की मांगे
Published : Jun 12, 2023, 3:54 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmers block the National Highway in Kurukshetra
Farmers block the National Highway in Kurukshetra

इससे पहले बीते मंगलवार को भी किसानों ने कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था.

हरियाणा: किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. वे सूरजमुखी के बीज के लिए MSP की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.  सोमवार (12 जून) को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के बाद किसानों ने चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे (Delhi-Chandigarh NH) पर जाम लगा दिया. धरने पर बैठे राकेश टिकेट ने कहा कि हमारी केवल दो मांगें हैं, हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें. 

अपनी मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र में महापंचायत आयोजित करने के लिए एकत्रित हुए थे. उन्होंने कहा कि हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं. इस दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने यह भी कहा कि हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं. 

बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को भी किसानों ने कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था. इस दौरान पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया था. 

पुलिस ने इस प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM