हरियाणा पुलिस ने धरा मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद की हत्या के बाद से था फरार

खबरे |

खबरे |

हरियाणा पुलिस ने धरा मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद की हत्या के बाद से था फरार
Published : Sep 12, 2023, 3:43 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 हरियाणा पुलिस मोनू को पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपेगी.

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस ने गोरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को हिरासत में ले लिया . यह जानकारी मोनू के संगठन ने दी। मोनू मानेसर  पर भिवानी में जिंदा जलाए गए  दो मुस्लिम व्यक्तियों  नासिर-जुनैद की हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है.  मानेसर राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बजा दें कि उस पर नूंह में हुई हिंसा के लिए उकसाने का भी आरोप है।

 हरियाणा पुलिस मोनू को पूछताछ के बाद राजस्थान पुलिस को सौंपेगी. सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में भरतपुर पुलिस मोनू से पूछताछ करेगी.

हालांकि, हरियाणा पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि बजरंग दल के मूल संगठन विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोनू को गुरुग्राम के मानेसर से हिरासत में लिया गया है। एक वीडियो में कथित तौर पर उसे सादे कपड़े पहने हुए लोगों द्वारा हिरासत में लेते दिखाया गया है।

मानेसर की तलाश कई महीनों से हरियाणा और राजस्थान की पुलास कर रही थी. इसी साल फरवरी में नासिर-जुनैद की हत्या में नाम आने के बाद से वो फरार चल रहा था. इसके आलावा हरियाणा का नूंह में हुई हिंसा  में भी  उसका नाम जुड़ा था.

नूंह में 31 जुलाई की हिंसा से पहले मानेसर(30) का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने बताया था कि वह बृज मंडल जलाभिषेक शोभायात्रा में शामिल होगा और उसने लोगों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया था।

हरियाणा के नूंह में विहिप के नेतृत्व वाली इस यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस हिंसा में नूंह और गुरुग्राम के छह लोग मारे गए थे। कई दिनों तक नूंह और आसपास के जिलों में तनाव रहा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू करने के साथ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।.

कुछ समय बाद वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था,''मैनें वो वीडियो देखा है, कहीं भी वो लोगों को दंगे करने के लिए नहीं कह रहा है। वह लोगों से यात्रा में भाग लेने का आग्रह कर रहा है।''

हरियाणा पुलिस ने कहा था कि हिंसा में मानेसर की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

इससे पूर्व राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के भिवानी के लोहारू में दो व्यक्तियों नसीर(25) और जुनैद(35) के शव जली हुई कार में मिलने के बाद 16 फरवरी को मानेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

मृतक, राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी थे जिनका कथित तौर पर गौरक्षकों ने अपहरण कर लिया था और इसके बाद वे राजस्थान की सीमापार कर हरियाणा में घुस गए थे।.

राजस्थान पुलिस ने पिछले महीने बताया था कि साजिश रचने और अपराध को बढ़ावा देने में मानेसर की भूमिका "सक्रिय जांच के दायरे" में थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी सरकार मानेसर को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेगी।

हरियाणा में विहिप पदाधिकारी वरुण शर्मा ने दावा किया है कि मानेसर के विरुद्ध कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा,''बजरंग दल के कार्यकर्ता को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है। हम इसका विरोध करते हैं।''

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM