हरियाणा में साइबर अपराधों की शिकायतों में पांच हजार प्रतिशत वृद्धि

खबरे |

खबरे |

हरियाणा में साइबर अपराधों की शिकायतों में पांच हजार प्रतिशत वृद्धि
Published : Apr 13, 2023, 6:46 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Five thousand percent increase in cyber crime complaints in Haryana
Five thousand percent increase in cyber crime complaints in Haryana

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ओ. पी. सिंह ने कहा कि पुलिस साइबर अपराध के शिकार लोगों की 24 घंटे मदद कर रही है।

चंडीगढ़: हरियाणा में 2019 के बाद से साइबर अपराध की घटनाओं में लगभग पांच हजार प्रतिशत वृद्धि हुई है और 2022 में इस तरह की 66,784 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार, 2019 में राज्य में साइबर अपराध की 1,362 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें 2022 के अंत तक 4,803.40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई। अधिकारियों ने कहा कि अकेले 2023 के पहले तीन महीनों में साइबर अपराध की 25,659 शिकायतों को दर्ज कराया गया।

शिकायतों की औसत मासिक संख्या 2019 में 272 थी, जो बढ़कर 2020 में 956, 2021 में 1,313, 2022 में 5,565 और 2023 के पहले तीन महीनों में 8,553 हो गई। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर '1930' पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए, हरियाणा पुलिस ने कॉल लाइन संख्या छह से बढ़ाकर दस और लाइन पर काम करने वालों की संख्या 18 से बढ़ाकर 40 कर दी है।

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ओ. पी. सिंह ने कहा कि पुलिस साइबर अपराध के शिकार लोगों की 24 घंटे मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 56.9 करोड़ रुपये बरामद किए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 1,377 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 1,239 हरियाणा के बाहर से संबंध रखते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM