कौन है हरियाणा के कार्यकारी DGP ओपी सिंह? जिन्होनें ली डीजीपी कपूर की जगह, जानिए

खबरे |

खबरे |

कौन है हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह? जिन्होनें ली डीजीपी कपूर की जगह, जानिए
Published : Oct 14, 2025, 12:42 pm IST
Updated : Oct 14, 2025, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is Haryana's new DGP OP Singh news in hindi
Who is Haryana's new DGP OP Singh news in hindi

ओपी सिंह 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं और उनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर को है।

Who is DGP OP Singh? Latest news in Hindi: हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है और उनकी जगह ओपी सिंह (OP Singh) को कार्यकारी डीजीपी बनाया है। ओपी सिंह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर को है। मूलरूप से बिहार के जमुई जिले के नमून गांव के ओपी सिंह हरियाणा में नशे के खिलाफ राहगीरी का कांसेप्ट लाकर चर्चा में आए थे।  अब वह डीजीपी के रूप में अपनी नई भूमिका में काम करेंगे। (Who is Haryana's new DGP OP Singh news in hindi) 

ओपी सिंह तत्कालीन सीएम मनोहरलाल खट्टर के विशेष सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। ओपी सिंह दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई हैं। ओपी सिंह ने सुशांत राजपूत को न्याय दिलाने की लड़ाई भी लड़ी। सुशांत राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू बिहार के छातापुर विधान सभा से वर्तमान विधायक एवं नीतीश कुमार सरकार मे पर्यावरण और वन मंत्री हैं।

ओपी सिंह की इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट

ओपी सिंह की इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है। पहले उनकी रिटायरमेंट नजदीक होने के चलते 1993 बैच के आलोक मित्तल का नाम डीजीपी पद के लिए चर्चा में था। हालांकि एडिशनल चार्ज देते वक्त सरकार ने सिनियोरिटी लिस्ट को अनदेखा नहीं किया।

अगस्त 2023 में जब 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर को डीजीपी बनाया गया था, उस वक्त खट्टर सरकार ने दो अफसरों की सिनियोरिटी को नजर अंदाज किया था। तब 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील और डॉ. आरसी मिश्रा भी कतार में थे।

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल कम से कम 2 साल होना चाहिए। ऐसे में शत्रुजीत कपूर का 2 साल का कार्यकाल अगस्त 2025 में पूरा हो गया था। तब चर्चा चली थी कि कपूर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। हालांकि नायब सरकार ने कपूर को एक तरह से दूसरी टर्म की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद यह माना जा रहा था कि अब कपूर अपने रिटायरमेंट यानी 31 अक्टूबर 2026 तक सूबे के डीजीपी बने रहेंगे।

7 अक्टूबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार ने अपने घर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उनके 8 पेज के लास्ट नोट में उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा। बस यहीं से कपूर के लिए मुसीबत शुरू हो गई। दिवगंत आईपीएस की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार पहले दिन से ही डीजीपी को हटाने की मांग पर अड़ी थी।

(For more news apart from Who is Haryana's new DGP OP Singh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM