
वह 10 दिन पहले छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे।
Haryana Lance Naik martyred in Punjab News In Hindi: हरियाणा के चरखी दादरी के लांस नायक की पंजाब में गोली लगने से मौत हो गई। वह कपूरथला में तैनात थे। परिवार के सदस्य शव लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं। 34 वर्षीय लांस नायक मनोज गांव समसापुर के निवासी थे।
वह 10 दिन पहले छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। उसे गोली कैसे लगी? सेना ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मनोज 2011 में ग्रेनेडियर्स में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे।
परिवार में मां संतोष देवी, पत्नी रेखा देवी और 2 बच्चे हैं। बेटा 6 साल का है और बेटी 8 साल की है। उसके पिता का निधन हो गया है। मनोज की एक बहन है।
(For More News Apart From Haryana Lance Naik martyred in Punjab News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)