जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहीद हुए मेजर आशीष का पार्थिव शरीर लाया गया पानीपत

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहीद हुए मेजर आशीष का पार्थिव शरीर लाया गया पानीपत
Published : Sep 15, 2023, 12:55 pm IST
Updated : Sep 15, 2023, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

मेजर आशीष अक्टूबर में पानीपत स्थित अपने नए घर में रहने के लिए जाने वाले थे।

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक का पार्थिव शरीर हरियाणा के पानीपत लाया गया, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेजर आशीष अक्टूबर में पानीपत स्थित अपने नए घर में रहने के लिए जाने वाले थे। उनका परिवार किराए के मकान में रह रहा था। मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को सेना के एक वाहन में पानीपत स्थित उनके घर लाया गया। शहीद जवान आशीष को अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पर शुक्रवार को भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।. शहीद मेजर आशीष का पार्थिव शरीर पानीपत स्थित उनके घर पहुंचते ही वहां माहौल और गमगीन हो गया। शहीद मेजर के पार्थिव शरीर को सेना के एक वाहन में श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं मुल्लांपुर में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के घर पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हैं। दुख से बेहाल सिंह की मां अपने घर के दरवाजे पर बैठकर अपने बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं। सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

वहीं मेजर आशीष के परिवार में उनकी पत्नी, दो साल की बेटी और तीन बहनें हैं।

घाटी के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल सिंह और मेजर आशीष सहित सेना के तीन जवान एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक शहीद हो गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM