Haryana News: SYL का पानी हमे नहीं मिलता, चंडीगढ़ पर जितना पंजाब का अधिकार, उतना ही हरियाणा का भी- अनिल विज
Haryana News: SYL का पानी हमे नहीं मिलता, चंडीगढ़ पर जितना पंजाब का अधिकार, उतना ही हरियाणा का भी- अनिल विज
Published : Nov 16, 2024, 8:30 pm IST
Updated : Nov 16, 2024, 8:30 pm IST
SHARE ARTICLE
We do not get SYL water, Anil Vij Punjab haryana news in hindi
We do not get SYL water, Anil Vij Punjab haryana news in hindi

जब तक SYL का पानी हमे नहीं मिलता तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है उतना ही हरियाणा का भी अधिकार है।

Haryana News In Hindi: पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल से मुलाकात की और कहा हरियाणा 60 साल से अपनी विधानसभा नहीं बन पाया यह उनकी विफलता है। चंडीगढ़ पर रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के आधार पर पंजाब का हक। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधानसभा तो हम बना रहे है और उसका ये एतराज कर रहे है। जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पहले एग्रीमेंट हुए है उन्हें इनको पहले पढ़ना चाहिए।

उन एग्रीमेंट में क्लियर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र है वो हरियाणा को ट्रांसफर किए जाएंगे। जब तक SYL का पानी हमे नहीं मिलता तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है उतना ही हरियाणा का भी अधिकार है। वो ऐसा नहीं कह सकते चंडीगढ़ UT है और UT के अंदर जितने भी अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए है वो 60, 40 के रेशों से लगे हुए है। उसमें हरियाणा के भी हैं और पंजाब के भी है उनको मालूम नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनको ये सारी जानकारी लेनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हुड्डा द्वारा BPL राशन कार्ड धारकों पर दिए गए ब्यान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हुड्डा साहब के राज में तो जिनपर उनकी और उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के BPL कार्ड बनते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी लोग घूमते रहते थे उन्हें पता ही नहीं होता था कि वो BPL के हकदार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को सिमलाइन किया है सेंटर खोले है तो वहां पर हर आदमी अपनी आय बताकर अपने कार्ड बनवा सकता है। हम BPL को अनाज दे रहे है तो हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है तो ये तो बड़ी आश्चर्च की बात है।

हिमाचल में एक महिला SP द्वारा कांग्रेस के नेता की पत्नी का चालान काट दिया गया जिसके बाद हिमाचल सरकार द्वारा उस SP को UP भेज दिया गया। जिसपर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का राज है। कांग्रेस के राज में जो कांग्रेस के चुने हुए प्रतिनिधि है वो कांग्रेस के राज शाही परिवार का हिस्सा है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो राजशाही परिवार होता है वो देश के कानून से ऊपर होता है। उनके ऊपर कोई करवाई नहीं कर सकता और SP ने उनका चालान काट और गुस्ताखी की इसलिए उनकी मुश्किल बढ़ी है।

(For more news apart from We do not get SYL water, Anil Vij Punjab haryana News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM