Who is Naib Singh Saini?: कौन है नायब सिंह सैनी, कैसे हुई राजनीति की शुरूआत...

खबरे |

खबरे |

Who is Naib Singh Saini?: कौन है नायब सिंह सैनी, कैसे हुई राजनीति की शुरूआत...
Published : Oct 17, 2024, 1:50 pm IST
Updated : Oct 17, 2024, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Who is Naib Singh Saini? Latest news in hindi
Who is Naib Singh Saini? Latest news in hindi

हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है और सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Who is Naib Singh Saini? News In Hindi: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 54 वर्षीय सैनी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें ये शपथ दिलाई।

 

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर (Naib Singh Saini's Political Journey)

नायब सिंह सैनी ने इस साल मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद संभाला था। सैनी 2023 से 2024 तक थोड़े समय के लिए भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रमुख भी रहे।

Naib Singh SainiNaib Singh Saini

2019 का लोकसभा चुनाव हारे

उन्होंने कुरुक्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस नेता निर्मल सिंह को 3,84,591 मतों के भारी अंतर से हराकर जीता था। बाद में उन्होंने सीएम बनने और इस साल जून में उपचुनाव जीतने के बाद करनाल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार तरलोचन सिंह के खिलाफ 41,540 मतों के अंतर से जीत हासिल की। हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सैनी ने लाडवा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह को 16,054 मतों के अंतर से हराया। 

खट्टर सरकार में रहे राज्य मंत्री

नायब सिंह सैनी 2009 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव हार गए थे और 8,082 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। हालांकि, उन्होंने 2014 के हरियाणा चुनावों में कांग्रेस के मौजूदा विधायक राम किशन को 24,361 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर सरकार में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में श्रम और रोजगार, खान और भूविज्ञान, और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा सहित कई मंत्रालयों को संभाला।

..

गौर हो कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर राज्य में अभूतपूर्व तीसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है और सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

(For more news apart from Who is Naib Singh Saini? Latest News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM