गुरुग्राम में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव

खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव
Published : Aug 19, 2023, 3:18 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मुख्य सड़कों के अलावा कुछ आतंरिक सड़कें भी जलमग्न हो गईं।

गुरुग्राम:  हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से शनिवार को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग की नरसिंहपुर पट्टी सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जलभराव की वजह से यातायात जाम होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही और स्कूल तथा कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

इसने कहा कि मुख्य सड़कों के अलावा कुछ आतंरिक सड़कें भी जलमग्न हो गईं। जिला प्रशासन के मुताबिक, शहर में सुबह पांच बजकर दस मिनट से साढ़े छह बजे के बीच 66 मिमी बारिश हुई। पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र विज ने कहा कि कहीं भी यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरे शहर में यातायात कर्मी तैनात हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM