Rahul Gandhi News: हरियाणा में 22 मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: हरियाणा में 22 मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
Published : May 21, 2024, 9:27 am IST
Updated : May 21, 2024, 9:27 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi will address election rallies in Haryana on May 22 news in hindi
Rahul Gandhi will address election rallies in Haryana on May 22 news in hindi

कांग्रेस ने वर्तमान में विधायक राव दान सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।

Rahul Gandhi News:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में बुधवार को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह राज्य में गांधी का पहला प्रचार अभियान होगा जहां मतदान 25 मई को होना है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट हैं।

कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने सोमवार को कहा कि गांधी भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के चरखी दादरी क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसने कहा कि गांधी सोनीपत में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे तथा शाम को पंचकूला में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को यमुनानगर जिले के जगाधरी इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने वर्तमान में विधायक राव दान सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के धर्मबीर सिंह से है। सोनीपत से कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव मैदान में उतारा है। ब्रह्मचारी का मुकाबला भाजपा के मोहन लाल बडोली से है।

भाजपा विधायक बडोली को मौजूदा सांसद रमेश चंद्र कौशिक की जगह मैदान में उतारा गया है। पंचकूला और जगाधरी अंबाला सीट के अंतर्गत आते हैं। विधायक वरुण चौधरी का अंबाला में मुकाबला भाजपा की बंतो कटारिया से होगा। कटारिया के पति रतनलाल कटारिया का पिछले साल निधन हो गया था। वह सांसद थे।
 
(For more news apart from Rahul Gandhi will address election rallies in Haryana on May 22 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM