हरियाणा बजट: गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष 40 करोड़ रु से बढ़ाकर 400 करोड़ रु करने का प्रस्ताव

खबरे |

खबरे |

हरियाणा बजट: गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष 40 करोड़ रु से बढ़ाकर 400 करोड़ रु करने का प्रस्ताव
Published : Feb 23, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Budget
Haryana Budget

खट्टर के पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। खट्टर के पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 1,83,950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है जो संशोधित अनुमान 1,64,808 करोड़ रुपये से 11.6 फीसदी अधिक है।

भाजपा और जजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने यहां विधानसभा में कहा कि बजट में नया कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को मौजूदा 2,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,750 रुपये प्रतिमाह करने और हरियाणा गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष को मौजूदा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने 2023-24 में कम से कम 65,000 नियमित पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM