Haryana Budget 2024:'हरियाणा बजट' पेश कर रहे सीएम मनोहर लाल, किसानों को दी बड़ी सौगात

खबरे |

खबरे |

Haryana Budget 2024:'हरियाणा बजट' पेश कर रहे सीएम मनोहर लाल, किसानों को दी बड़ी सौगात
Published : Feb 23, 2024, 12:45 pm IST
Updated : Feb 23, 2024, 1:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Budget 2024: CM Manohar Lal presenting Haryana budget, gave a big gift to farmers
Haryana Budget 2024: CM Manohar Lal presenting Haryana budget, gave a big gift to farmers

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया

Haryana Budget 2024: आज हरियाणा प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। बता दें कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर रहे है। वहीं इस दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन किसानों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की भी घोषणा की जो मई 2024 तक अपना ऋण जमा करेंगे। पंजाब-हरियाणा सीमा पर कई स्थानों पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में कृषि ऋण माफी की मांग भी शामिल है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है। वित्त विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, "2024-25 के लिए, मैं 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित करता हूं जो 2023-24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपये (संशोधित अनुमान) से 11.37 प्रतिशत अधिक है।" यह बीजेपी-जेजेपी सरकार का पांचवां बजट है। बजट पेश करते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। 

वही सीएम ने इस दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बजट को लेकर पोस्ट साझा करते हुए लिखा की, 'विकसित भारत, विकसित हरियाणा' की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें हैं और ऐसे में हरियाणा का बजट पेश करना मेरे लिए गौरव का विषय है।

(For more news apart Haryana Budget Session 2024: Haryana Budget 2024: CM Manohar Lal presenting Haryana budget, gave a big gift to farmers News in Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM