Pahalgam Attack: अब हरियाणा के इस भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा, पति खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं

खबरे |

खबरे |

Pahalgam Attack: अब हरियाणा के इस भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, कहा, पति खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं
Published : May 25, 2025, 11:03 am IST
Updated : May 25, 2025, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana BJP MP Ram Chander Jangra on Pahalgam Attack News In Hindi
Haryana BJP MP Ram Chander Jangra on Pahalgam Attack News In Hindi

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खोया है, उनमें वीरांगना का भाव और जोश नहीं था और इसी कारण 26 लोग गोलियों का शिकार हो गए। 

Haryana BJP MP Ram Chander Jangra on Pahalgam Attack News In Hindi: अब हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खोया है, उनमें वीरांगना का भाव और जोश नहीं था और इसी कारण 26 लोग गोलियों का शिकार हो गए। 

सांसद ने कहा कि पर्यटकों को हाथ जोड़कर मारा गया। यदि हमने प्रधानमंत्री की योजना के अनुसार प्रशिक्षण लिया होता और स्थिति का सामना किया होता तो इतनी मौतें नहीं होतीं। वे शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 जांगड़ा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में वीरता की भावना पैदा करने के लिए एक बहुत बड़ी योजना (अग्निवीर) शुरू की। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश यह महसूस कर रहा है कि अगर पर्यटकों को वह प्रशिक्षण दिया जाता जो मोदी देश के युवाओं को देना चाहते हैं तो 3 आतंकवादी 26 लोगों की जान नहीं ले पाते।

अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, रॉड या कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की ओर दौड़ते तो मेरा दावा है कि शायद 5 या 6 लोग ही मारे जाते, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते।

 (For More News Apart From Haryana BJP MP Ram Chander Jangra on Pahalgam Attack News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM