Manohar Lal Khattar News: शंभू बॉर्डर पर बैठे लोग असली किसान नहीं, एक मुखौटा- मनोहर लाल खट्टर
Manohar Lal Khattar News: शंभू बॉर्डर पर बैठे लोग असली किसान नहीं, एक मुखौटा- मनोहर लाल खट्टर
Published : Sep 25, 2024, 10:25 am IST
Updated : Sep 25, 2024, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
People sitting at Shambhu border are not real farmers, but a mask - Manohar Lal Khattar
People sitting at Shambhu border are not real farmers, but a mask - Manohar Lal Khattar

खट्टर ने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर फायरिंग की घटना पर कहा कि यह किसानों के नाम पर एक मुखौटा है.

Manohar Lal Khattar News: केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर फायरिंग की घटना पर कहा कि यह किसानों के नाम पर एक मुखौटा है, क्योंकि किसान को खेती कैसे होती और कैसे अच्छी खेती कर आदमनी बढ़ाएं, ये काम होता है. 

उन्होंने कहा कि किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें वापस ले लिया, यह पीएम मोदी की महानता है. पीएम को लगा कि इतना विरोध हो रहा है इसलिए उन्होंने कानून वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि जब तीनों कृषि कानून वापस हो गए तो कोई मुद्दा नहीं रह गया.

लेकिन एक गुट ऐसा है जिसे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करना है. उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में किसानों के लिए कई काम किए हैं, जिसकी वजह से हरियाणा के किसान विरोध नहीं करते.

खट्टर ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले पर झंडा फहराया जाता है, उस पर चढ़कर लोकतंत्र की व्यवस्था से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि पिछली बार दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के धरने के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. हमने एक साल तक कष्ट सहा। देश बड़ा है और इसकी चिंता सभी को होनी चाहिए. राजकाज बड़ी चीज नहीं है.  

इस बार हम बीजेपी बनाम बीजेपी देख रहे हैं, इस पर खट्टर ने कहा कि लोकतंत्र में हम ऐसी व्यवस्था देखते हैं कि एक सीट पर कई लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी का एक सिस्टम है. इसी आधार पर व्यक्ति को टिकट मिलता है. ऐसे में हम बाकी लोगों को मना लेते हैं. 

(For more news apart from Manohar Lal Khattar News: People sitting at Shambhu border are not real farmers, but a mask - Manohar Lal Khattar, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM