
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी
Nuh Accident News In Hindi: नूंह जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं। हादसा शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है,वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए।
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त करीब 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।
(For More News Apart From Horrific Road Accident On Delhi Mumbai Expressway In Nuh News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)