Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - भाजपा पूरे करती है अपने वादे
Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - भाजपा पूरे करती है अपने वादे
Published : Aug 26, 2024, 5:27 pm IST
Updated : Aug 26, 2024, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana News: Chief Minister Saini targeted Congress, said - BJP fulfills its promises.
Haryana News: Chief Minister Saini targeted Congress, said - BJP fulfills its promises.

भाजपा एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने वादे पूरे करती है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा नीत राज्य सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान कई कल्याणकारी निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान किये अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही कांग्रेस के ठीक उलट भाजपा ने अपने वादे पूरे किये हैं।

भाजपा एक अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

रोहतक में पार्टी के राज्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सत्ता में बनाये रखने के लिए अपना मन बना लिया है।

भाजपा सरकार के समतापूर्ण विकास करने का दावा करते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि युवाओं ने नौकरियों में पक्षपात के कारण (तत्कालीन) कांग्रेस शासन के दौरान उसपर विश्वास खो दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 1.50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियां जारी हैं, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण उनका परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने योग्यता के आधार पर भर्ती की है, जिससे गरीब परिवारों के सदस्यों को नौकरियां मिली हैं।

सैनी ने हाल में लिये गए सरकार के फैसले का भी जिक्र किया, जिसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष इस वजह से घबराया हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह कोई घोषणा नहीं है, बल्कि हमारी सरकार ने इसे लागू किया है।’’ सैनी ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उसने गरीबों को 100 वर्ग गज के भूखंड का वादा किया था, लेकिन लाभार्थियों को न तो इन भूखंडों के कोई कागजात मिले और न ही कब्जा मिला। उन्होंने कहा कि वे दर-दर भटकते रहे और भाजपा सरकार ने उन्हें जमीन का कब्जा और दस्तावेज सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक योजना भी बनाई है कि जिन गरीब लोगों को भूखंड नहीं मिला है, उन्हें भी पंजीकरण कराना चाहिए। योजना की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अन्यथा, 50,000 से 60,000 लाभार्थियों को भूखंड दे दिये गए होते।’’

सैनी ने कहा कि चार अक्टूबर के बाद, जिन लोगों को भूखंड नहीं मिले हैं लेकिन पंजीकरण कराया है, उन्हें भाजपा सरकार द्वारा भूखंड दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में फिर से आएगी।(pti)

(For more news apart from Haryana News: Chief Minister Saini targeted Congress, said - BJP fulfills its promises, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM