Haryana: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, जाने..
Haryana: विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, जाने..
Published : Dec 26, 2022, 11:38 am IST
Updated : Dec 26, 2022, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana: The winter session of the Vidhansabha starts from today, know ..
Haryana: The winter session of the Vidhansabha starts from today, know ..

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन सत्र की अवधि के बारे में अंतिम निर्णय 26 दिसंबर को सदन की...

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के सोमवार यानी आज से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की सरकार को विपक्ष कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा समेत कई मामलों पर घेरने की कोशिश करेगा।

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन सत्र की अवधि के बारे में अंतिम निर्णय 26 दिसंबर को सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक बी.बी. बत्रा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के विधायक कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था, रोहतक, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत और कई जिलों में बारिश के कारण जलभराव के कारण नष्ट हुई फसलों के चलते किसानों को मुआवजा और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे उठाएंगे।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया था कि विधानसभा सचिवालय को सरकार से तीन विधेयक मिले हैं, जिन्हें पेश किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा था कि शीतकालीन सत्र के लिए 311 ‘तारांकित’ और 171 ‘अतारांकित’ प्रश्नों के नोटिस विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM