Haryana Assembly Polls: 5 चुनावों में महिलाओं की वोटिंग पुरुषों से 3.65% ज्यादा बढ़ी, अंतर 5.62% से घटकर 1.97%
Haryana Assembly Polls: 5 चुनावों में महिलाओं की वोटिंग पुरुषों से 3.65% ज्यादा बढ़ी, अंतर 5.62% से घटकर 1.97%
Published : Aug 27, 2024, 11:32 am IST
Updated : Aug 27, 2024, 11:32 am IST
SHARE ARTICLE
Haryana Assembly Polls: In 5 elections, women's voting increased by 3.65% more than men, the difference decreased from 5.62% to 1.97%.
Haryana Assembly Polls: In 5 elections, women's voting increased by 3.65% more than men, the difference decreased from 5.62% to 1.97%.

पुरुषों के मुकाबले महिला वोटिंग का अंतर 5.62% से घटकर 1.97% पर आ गया।

Haryana Assembly Polls: प्रदेश में 57 साल में विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की संख्या 362 फीसदी यानी साढ़े 3 गुना से भी ज्यादा बढ़ी है। 1967 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में 20,57,541 महिला मतदाता थीं, जो साढ़े 4 गुना से ज्यादा यानी 95,08, 155 हो गई है। वोट डालने की बात करें तो पिछले 5 चुनावों (साल 2000 से 2019 तक) में वोट डालने वाली महिलाएं औसतन 5.58% बढ़ीं, जबकि पुरुषों की औसत वोटिंग सिर्फ 1.93 फीसदी ही बढ़ पाई। यानीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान 3.65% अधिक बढ़ा। इससे पुरुषों के मुकाबले महिला वोटिंग का अंतर 5.62% से घटकर 1.97% पर आ गया।

दरअसल, 1967 से लेकर 1996 तक 8 चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की वोटिंग औसतन 64.79 फीसदी रही, जो साल 2000 से 2019 तक हुए 5 चुनावों में औसतन 70.37 फीसदी तक लहुंच गई। वहीं, पुरुषों की औसत वोटिंग 70.41% से बढ़कर 72.34% तक ही पहुंच पाई।

पहले विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले 5.71% महिलाओं ने कम मतदान किया, जो 2019 में घटकर सिर्फ 1.56% कम रह गया। विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 76.13% मतदान 2014 में हुआ। इनमें 75.59% महिला और 76.59% पुरुष मतदाताओं ने वोट किया। यानी इस चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटिंग सिर्फ 1 फीसदी कम रही। जबकि 1987 में सबसे ज्यादा 6.96% अंतर था।

 • महिला वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा 2014 से 2019 के बीच बढ़ीं। 2014 के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या 57,24,741 थीं, जो 2019 के चुनाव तक 84,65,152 हो गई। यानी 5 साल में 27,40,411 महिला मतदाता बढ़ीं। अब 2019 से 24 तक महिला मतदाता 10,43,003 बढ़कर 95,08,155 हो गई। • 1996 से 2000 के बीच महिला मतदाता घट गई थी। 1996 में 51,46,835 थी, जो 2000 में 50,72,844 रह गई।

(For more news apart from Haryana Assembly Polls: In 5 elections, women's voting increased by 3.65% more than men, the difference decreased from 5.62% to 1.97%, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM