Haryana Assembly Election: आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी JJP

खबरे |

खबरे |

Haryana Assembly Election: आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी JJP
Published : Aug 27, 2024, 4:39 pm IST
Updated : Aug 27, 2024, 4:39 pm IST
SHARE ARTICLE
JJP will contest elections with Azad Samaj Party news in hindi
JJP will contest elections with Azad Samaj Party news in hindi

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने ऐलान किया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया है।

Haryana Assembly Election News In Hindi: हरियाणा में जन नायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने ऐलान किया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया है। जन नायक जनता पार्टी 70 और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

इस चुनाव से पहले हरियाणा में जेजेपी विधायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। अब तक छह विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं रामकुमार गौतम शुरू से ही पार्टी के खिलाफ बोलते रहे हैं, ऐसे में वह भी पार्टी छोड़ सकते हैं। जननायक जनता पार्टी ने 2019 में 10 सीटें जीतीं और पूर्ण बहुमत से दूर बीजेपी को समर्थन देकर राज्य सरकार में भागीदार बन गई।

इसकी जानकारी खुद जेजेपी संस्थापक दुष्यंत चौटाला ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'किसान दी कोठी की लड़ाई, हम लड़ते रहेंगे, ताऊ देवीलाल की नीतियां, मान्यवर कांशीराम की विचारधारा।'

इसलिए जेजेपी गठबंधन चाहती है

हरियाणा में दलित वोट करीब 21 फीसदी है। जो जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाएगा। राज्य की 17 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं और 35 सीटों पर दलित मतदाताओं का दबदबा है। जेजेपी का लक्ष्य 17+35 सीटों का है, ताकि वह 2019 की तरह हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका निभा सके।

5 साल पहले हुए चुनाव में जेजेपी को जाटों और दलितों के अच्छे वोट मिले थे, अब इस चुनाव में भी जेजेपी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उसके उम्मीदवार हरियाणा की जाट और दलित बहुल सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करें।

(For more news apart from JJP will contest elections with Azad Samaj Party news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM