Haryana Thar Accident News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर; हाईवे पर थार पलटी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
Haryana Thar Accident News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर; हाईवे पर थार पलटी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
Published : Sep 27, 2025, 11:54 am IST
Updated : Sep 27, 2025, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
Thar overturns on highway 5 killed on the spot news in hindi
Thar overturns on highway 5 killed on the spot news in hindi

यह दुर्घटना तेज रफ्तार थार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुई।

Gurugram Thar Accident News: गुरुग्राम के नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा एक थार (कार) के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है। थार सवार लोग यूपी से गुरुग्राम किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान कार की रफ्तार तेज होने के कारण गुरुग्राम राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट लेते समय कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार घटना के समय कार में छह लोग सवार थे. मरने वालों में कौन-कौन शामिल हैं इसकी फिलहाल जांच की जा रही है।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाश रही है।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि थार गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। मृतकों में दो युवक और तीन युवतियाँ शामिल हैं। एक युवक को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी है। मृतकों में से एक की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है।

(For more news apart from Thar overturns on highway 5 killed on the spot news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM