Haryana 10th Paper Leak News: हरियाणा में 12वीं के बाद 10वीं का पेपर भी लीक, वायरल हुआ गणित का पेपर

खबरे |

खबरे |

Haryana 10th Paper Leak News: हरियाणा में 12वीं के बाद 10वीं का पेपर भी लीक, वायरल हुआ गणित का पेपर
Published : Feb 28, 2025, 6:01 pm IST
Updated : Feb 28, 2025, 6:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana 10th Paper Leak Class 10 Maths Paper Leaked News In Hindi
Haryana 10th Paper Leak Class 10 Maths Paper Leaked News In Hindi

घटना की खबर मिलते ही नूंह हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Haryana Board Exam 2025 Class 12 English Class 10 Math Paper Leak Latest News In Hindi: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के पेपर आज शुरू हुए और शुरू होते ही पेपर लीक की खबर भी सामने आ गई। खबर नूह से आ रही है जहां 10वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक हो गया है और वायरल हो रहा है। नूंह परीक्षा केंद्र से आई तस्वीर 15 मिनट में ही वायरल हो गई , वहीं युवाओं के दीवारों पर चढ़ने और पर्चियां फेंकने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

घटना की खबर मिलते ही नूंह हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। आपको बता दें कि कल ही 12वीं कक्षा का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी और नूंह, पुन्हाना और सोनीपत में कई वीडियो वायरल हुए थे और आज 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गणित का पेपर लीक कर दिया गया।

आपको बता दें कि परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई थी, जिसके 15 मिनट बाद एलडीएम पब्लिक स्कूल, पुन्हाना में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हो गया ।

इस 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2 लाख 93 हजार 395 छात्र शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने इनके लिए कुल 1,431 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शिक्षा विभाग को नकल के संबंध में हाई अलर्ट पर रखा गया है और 219 उड़न दस्ते गठित किए गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी का पेपर भी लीक हो गया था, जिसके बाद एक केंद्र पर पेपर रद्द कर दिया गया था और पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

(For more news apart From Haryana 10th Paper Leak Class 10 Maths Paper Leaked News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM