Haryana Secretariat Office Snake: चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय के दफ्तर में घुसा सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

खबरे |

खबरे |

Haryana Secretariat Office Snake: चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय के दफ्तर में घुसा सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Published : Jun 29, 2024, 12:02 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 12:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Secretariat Office Snake News In Hindi
Haryana Secretariat Office Snake News In Hindi

मौके पर सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया। सर्प विशेषज्ञ ने कुछ ही देर में सांप को पकड़ लिया।

Haryana Secretariat Office Snake News In Hindi: चंडीगढ़ में हरियाणा सेक्रेटेरियट की चौथी मंजिल पर सांप मिलने से हड़कंप मच गया. हैरानी इस बात की है कि सांप चौथी मंजिल तक कैसे पहुंच गया। सांप को देखकर सभी के हाथ-पांव फूल गए. इसके बाद तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई.

photophoto

 

मौके पर सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया। सर्प विशेषज्ञ ने कुछ ही देर में सांप को पकड़ लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है.

photophoto

आपको बता दें कि सीएम कार्यालय सचिवालय के चौथी मंजिल पर है. महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालय भी यहीं स्थित हैं। यह सांप विभाग की फाइलों के पीछे छिपा हुआ था। जैसे ही फाइल निकाली तो सांप बाहर आ गया. यह देख कार्यालय में मौजूद कर्मचारी चिल्लाने लगे और गैलरी में आ गए।

photophoto

वन विभाग से सर्प विशेषज्ञ के आने के बाद विशेष उपकरणों की मदद से सांप को पकड़ लिया गया। सांप करीब आधा मीटर लंबा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह सचिवालय के आसपास के घास के मैदानों से यहां दाखिल हुआ। हालांकि वह चौथी मंजिल तक पहुंच गया लेकिन किसी ने उसे नहीं देखा, यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

(For More News Apart from Haryana Secretariat Office Snake News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM