IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 30 करोड़ की संपत्ति, लेकिन खाने को दो रोटी तक नहीं देते

खबरे |

खबरे |

IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 30 करोड़ की संपत्ति, लेकिन खाने को दो रोटी तक नहीं देते
Published : Mar 30, 2023, 6:08 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Grandparents of IAS committed suicide
Grandparents of IAS committed suicide

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जगदीश चंद्र ने सुसाइड नोट सौंपा।

भिवानी : हरियाणा के चरखी दादरी में  IAS के एक अधिकारी के दादा-दादी ने कथित तौर पर परिवार की बेरुखी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी . आत्महत्या से पहले दंपति द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर उनके एक बेटे, दो बहुओं और एक भतीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि दंपति ने बुधवार रात को आत्महत्या की और अपने पीछे छोड़े गए सुसाइड नोट में कहा है कि उनके बेटों के पास 30 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं, लेकिन वे उन्हें दो रोटी तक नहीं देतें। जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोपी निवासी जगदीश चंद्र (78) और भागली देवी (77) अपने बेटे वीरेंद्र के पास बाढड़ा में रहते थे और उनका पोता वर्ष 2021 बैच का IAS अधिकारी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात जगदीश चंद्र और उनकी पत्नी भागली देवी ने बाढड़ा स्थित अपने आवास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्होंने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे जगदीश चंद्र ने जहर खाने की जानकारी स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जगदीश चंद्र ने सुसाइड नोट सौंपा। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग दंपती को पहले बाढड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर उन्हें दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Location: India, Haryana, Bhiwani

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM