Ambala Accident News: अंबाला जगाधरी हाइवे पर हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मां और बेटी की मौत

खबरे |

खबरे |

Ambala Accident News: अंबाला जगाधरी हाइवे पर हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मां और बेटी की मौत
Published : Jan 31, 2025, 5:14 pm IST
Updated : Jan 31, 2025, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
 Ambala Jagadhri Highway Accident mother and daughter death News In Hindi
Ambala Jagadhri Highway Accident mother and daughter death News In Hindi

बताया जा रहा है कि मां बेटी एक्टिवा पर सवार होकर शादी समारोह से वापिस अपने घर काकरू की तरफ जा रहे थे।

 Ambala Jagadhri Highway Accident mother and daughter death News In Hindi: अंबाला जगाधरी हाइवे स्थित मीठापुर समलेहडी मोड़ पर कल दर्दनाक हादसा हो गया था। हादसे में स्कूटी सवार मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां बेटी एक्टिवा पर सवार होकर शादी समारोह से वापिस अपने घर काकरू की तरफ जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार मां बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शवों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया था और आज पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दी गई है।  

 अंबाला जगाधरी हाइवे स्थित मिठापुर समलेहडी मोड़ पर कल दोपहर 4 बजे के लगभग तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार मां बेटी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान काकरू निवासी कुसुम 45 के लगभग और उसकी बेटी 19 वर्षीय चारू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां बेटी रिश्तेदार की शादी से वापिस घर काकरू की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान यह भयानक सड़क हादसा हो जाता है। जिसमें मां बेटी की मौके पर मौत हो जाती है। 

मौके की सूचना मिलते ही साहा थाना की पुलिस ने पहुंचकर ट्राले को कब्जे में लिया और दोनों के शवों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया था। आज पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर पहुंची साहा थाना की पुलिस IO अमन राणा ने बताया कि अंबाला जगाधरी रोड समलेहडी पर कल दोपहर 4 बजे के लगभग एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें एक्टिवा सवार मां बेटी की ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया था। आज पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। चालक को जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा

(For more news apart from  Ambala Jagadhri Highway Accident mother and daughter death News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM