Haryana News: हरियाणा के नूंह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुरानी रंजिश का मामला

खबरे |

खबरे |

Haryana News: हरियाणा के नूंह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, पुरानी रंजिश का मामला
Published : Mar 31, 2025, 5:35 pm IST
Updated : Mar 31, 2025, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Bloody clash between two parties in Nuh Haryana dozen people injured  News In hindi
Bloody clash between two parties in Nuh Haryana dozen people injured News In hindi

झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। 

Bloody clash between two parties in Nuh Haryana dozen people injured  News In hindi: हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। झगड़े के बाद दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही झगड़े की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया गय। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। 

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले।  उक्त लोगों लोगों को झगड़ा करने के लिए एक गेहूं का खेत मिल गया। जिसमें दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई। इस झगड़े की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शुरू किया बटोर रही है। जानकारी के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब 11 लोग घायल 5 बताए जा रहे है, वहीं राशिद गुट के भी करीब 7 लोग घायल हुए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया

 झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिनमें से कुछ लोगों को आगे रेफर कर दिया गया तो वहीं कुछ लोगों का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में हुआ।

अस्पताल में भी तैनात 

दोनों पक्षों के झगड़े में घायल हुए लोगों को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तो वहां भी पुलिस बल को तैनात किया गया, ताकि अस्पताल में झगड़ा नहीं हो सके। पुन्हाना शहर थाना प्रभारी भरत ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में कोई झगड़ा ना हो इसके लिए हम सुरक्षा की दृष्टि से यहां तैनात हैं। बाकी इस मामले में कार्रवाई बिछोर थाना पुलिस करेगी। फिलहाल मामले को शांत कर दिया गया

  1. (For ore news apart From Bloody clash between two parties in Nuh Haryana dozen people injured  News In hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

Tags: haryana news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM