Himachal Weather News: हिमाचल में ठंड का कहर, नए साल पर खिली धूप, कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे
Himachal Weather News: हिमाचल में ठंड का कहर, नए साल पर खिली धूप, कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे
Published : Jan 1, 2025, 1:16 pm IST
Updated : Jan 1, 2025, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Himachal Pradesh Weather update news in hindi
Himachal Pradesh Weather update news in hindi

आसमान से राहत जरूर बरसी है लेकिन कुछ स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Himachal Weather News Update In Hindi: हिमाचल प्रदेश में बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान से राहत जरूर बरसी है लेकिन कुछ स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

प्रदेश के 60 ट्रांसफार्मर ठप

31 दिसंबर तक राज्य आपदा प्राधिकरण के मुताबिक प्रदेश में अब भी 3 एनएच और 256 छोटी-बड़ी सड़कें अवरूद्ध हैं। कई स्थानों पर बत्ती भी गुल है। प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति के 60 ट्रांसफार्मर ठप पड़ हैं। सरकारी मशीनरी सड़क,बिजली,पानी की आपूर्ति को बहाल करने में जुटी हुई है। सरकार ने प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को जरूरी सेवाएं जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

तांदी में भी बर्फबारी

प्रदेश में दो दिनों से मौसम साफ है, जिसके चलते सड़क बहाली का कार्य जोरों से चल रहा है। उधर, प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद पारा गिरा है और तांदी में भी बर्फबारी के बाद जहां मनमोहक नजारा देखने को मिल रहे है वहीं तापमान में गिरावट के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कई शहरों के तापमान में गिरावट

वहीं प्रदेश के कई शहरों में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। समदो में न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -12.8 डिग्री, केलंग में -8.3 डिग्री, कल्पा में -3.6 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री और शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नए साल का जश्न मनाने हिमाचल पहुंचे पर्यटकों का मौसम ने चटक धूप से स्वागत किया। मंगलवार दोपहर को बादल छा गए व सर्द हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बरकरार रहा। हिमपात के बीच नए साल का जश्न मनाने की आस पूरी नहीं हो सकी।

(For more news apart from Himachal Pradesh Weather update News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM