Himachal Weather Update: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल और परसों खिलेगी धूप
Himachal Weather Update: हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल और परसों खिलेगी धूप
Published : Feb 1, 2025, 10:07 am IST
Updated : Feb 1, 2025, 10:08 am IST
SHARE ARTICLE
Himachal Weather Update Today News In Hindi
Himachal Weather Update Today News In Hindi

मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (WD) 3 फरवरी को पुनः सक्रिय होगा।

Himachal Weather Update Today News In Hindi :हिमाचल प्रदेश में आज मौसम खराब रहने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है. बीती रात से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ (WD) 3 फरवरी को पुनः सक्रिय होगा। इसके चलते 4 और 5 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर चार फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राज्य में अब तक बहुत कम बारिश हुई है। इसके कारण सूखे जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। जनवरी माह में सामान्य से 83 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस दौरान आमतौर पर 85.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 14.4 मिमी बारिश हुई है।

जनवरी माह में राज्य में पश्चिमी विक्षोभ बार-बार सक्रिय हुआ है, लेकिन हर बार बारिश के बिना ही यह कमजोर पड़ गया है। आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी से पहले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक तथा अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा है।

(For more news apart from Himachal Weather Update Today News In Hindi , stay tuned to Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM