आशा है कि राजस्थान में पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा, दोषियों को सख्त सजा मिलेगी: प्रियंका गांधी

खबरे |

खबरे |

आशा है कि राजस्थान में पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा, दोषियों को सख्त सजा मिलेगी: प्रियंका गांधी
Published : Sep 2, 2023, 5:48 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
 Priyanka Gandhi (file photo)
Priyanka Gandhi (file photo)

इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है।

New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर शनिवार को कहा कि आशा है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा और घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाना अति आवश्यक है। राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ़्तारी की है व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आशा है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और इस नृशंस घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी।’’ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला और उसके परिजनों से मुलाकात की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM